दुबई में छाया कृष्य, विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में जीते मेडल

6/28/2022 1:55:45 PM

सिरसा: दि वल्र्ड स्कॉलर कप द्वारा दुबई में आयोजित ग्लोबल राउंड 2022 में 30 यूरोपियन व एशियन देशों से 1500 प्रतिभागियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कृष्य ने गोल्ड व सिल्वर मेडल हासिल किया है। इस सिलसिले में कृष्य के मामा सुनील बियानी ने बताया कि इस चैंपियनशिप में 30 विभिन्न देशों से 1500 बच्चों ने भाग लिया था जिसमें कृष्य भी शामिल था। इस आयोजन में विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं हुई जिसमें कृष्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल हासिल किए।

कृष्य ने निबंध लेखन व चैलेंज क्विज में गोल्ड मेडल, जबकि वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में सिल्वर मेडल हासिल किया। कृष्य सिरसा निवासी तेजरत्न बियानी का दोहता है। सुनील बियानी ने इस उपलब्धि को सिरसा जिला के लिए गौरव बताया है। कृष्ण का चयन अब अगले राउंड के लिए हुआ है। नवंबर में कृष्य अब यूएसए में अपने हुनर को प्रदर्शित करेगा।

Content Writer

Isha