चिकन पॉक्स से पीड़ित 4 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, सदमे में परिवार

5/12/2017 11:56:27 AM

यमुनानगर (सुरेन्दर मेहता):यमुनानगर के गांव अमादलपुर में चिकन पॉक्स से करीब 4 साल की एक बच्ची की मौत हो गई, जिसके चलते लोगों में दहशत का माहौल है। बच्ची आरूजू की मौत से परिजन सदमे में है। परिजनों ने बताया कि बच्ची 4-5 दिनों से बीमार थी। इसे बुखार था।

शरीर पर काले चकत्ते पड़ गए थे। आज उसने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के अनुसार इस बीमारी से मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही हैं।

उनका कहना है कि मरीजों को बुखार भी तेजी से होता है। वहीं दर्जनों बच्चे बीमार हैं।

वहीं, सिविल सर्जन डॉ. राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि वह गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेज रहे हैं। बच्ची की मौत कैसे हुई इसका पता लगाया जाएगा।