2 करोड़ की चूरापोस्त तस्करी करने का मुख्यारोपी गिरफ्तार

10/6/2019 1:15:21 PM

पिहोवा (बंसल): एन.डी.पी.एस. व आम्र्स एक्ट के मामले में डी.जी.पी. हरियाणा द्वारा 50 हजार रुपए का मोस्ट वांटेड आरोपी को पुलिस ने काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी व्यक्ति के खिलाफ 8 जून 2015 को एन.डी.पी.एस. व आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को आज न्यायालय में पेश कर उसे पुलिस रिमांड पर लिया ताकि पता लगाया जा सके कि इस दौरान वह कहां-कहां छिपा रहा और उसे इस काम में किन-किन लोगों ने मदद की है।

थानाध्यक्ष मलकीत सिंह ने बताया कि आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ रिंपल निवासी शेरगढ़ पातड़ा जिला पटियाला व उसके अन्य 8 साथियों के खिलाफ 8 जून 2015 को एन.डी.पी.एस. व आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज हुआ था। जिसमें 8 आरोपी व्यक्तियों को पुलिस ने पहले की गिरफ्तार कर चुकी है।  मामले में माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को 16 नवम्बर 2016 को भगौड़ा घोषित कर दिया था, जिस पर हरियाणा पुलिस के डी.जी.पी. द्वारा आरोपी गुरप्रीत सिंह को पकडऩे के लिए 50 हजार रुपए का ईनाम रखा हुआ था। जिसे पुलिस ने गत दिवस गुप्त सूचना के आधार पर बस स्टैंड के पास से काबू किया है। 

ये था मामला
थानाध्यक्ष मलकीत सिंह ने बताया कि जून 2015 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुरुक्षेत्र रोड टाली फार्म स्थित एक बंद पड़ी कोठी में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से भारी मात्रा में चूरापोस्त का जखीरा रखा हुआ है। जहां से वे लोग रात्रि के समय चूरापोस्त को बेचने का काम करते हैं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह की अगुवाई में डी.एस.पी. शाहबाद गुरमेल सिंह, डी.एस.पी. पिहोवा चंद्रपाल, थानाध्यक्ष अमन कुमार सहित सी.आई.ए. कुरुक्षेत्र व पुलिस के कई जवानों ने कोठी में छापामारी कर वहां से 18,928 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया था। जिसकी बाजार में 2 करोड़ रुपए कीमत आंकी गई थी।

मौके से पुलिस ने 315 व 12 बोर की दो देसी पिस्तौल, 315 बोर के 7 जिंदा कारतूस सहित कुल 21 कारतूस, वेईंग मशीन, 2-2 किलो के नए बड़ी संख्या में पैकेट, 40 किलो की नई बोरियां व अन्य पैकिंग मैटीरियल, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, पंजाब व हरियाणा की पांच वाहन नम्बर प्लेट बरामद किए थे।

इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपी रिछपाल व रणजीत सिंह को नामजद करते हुए उनके कई अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसमें से पुलिस ने पहले ही 8 आरोपी रिछपाल, रणजीत सिंह, मुख्यत्यार सिंह, संजय, पवन, दिलबाग, गुरलाल व हरजोंध को गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन मामले का मुख्य सरगना गुरप्रीत सिंह उर्फ रिंपल तभी से फरार चल रहा था। जिस पर हरियाणा पुलिस के डी.जी.पी. द्वारा आरोपी गुरप्रीत सिंह को पकडऩे के लिए 50 हजार रुपए का ईनाम रखा हुआ था। 

Isha