बैंक मैनेजर की करतूत, चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म

10/3/2019 10:04:18 AM

सोनीपत (स.ह.): एक महिला ने व्यक्ति पर लोन दिलाने के नाम पर अपने कार्यालय बुलाकर चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी एक साल से उसे लोन दिलाने का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म कर चुका है। लगातार प्रताडऩा से तंग आकर उसने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी।

पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि एक साल पहले उसकी पहचान बैंक से लोन दिलाने का काम करने वाले सुरेश कुमार से हुई थी। वह लोन का आवेदन करने के लिए आरोपी के कार्यालय में गई थी। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे वहां पर चाय में कोई नशीला पदार्थ पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया था।

उसने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। उसके बाद से आरोपी करीब एक साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। वह उसे लोन दिलाने का झांसा देता रहा। बाद में उसकी लोन की फाइल को बैंक ने निरस्त कर दिया।

उसके बाद भी आरोपी उसे झांसे में रखकर उससे दुष्कर्म करता रहा। लगातार प्रताडऩा से तंग आकर उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। जिस पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी सुरेश के खिलाफ दुष्कर्म का मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Isha