मुख्यमंत्री ने मानी गन्ने की पेमेंट को लेकर धरनारत किसानों की सभी मांगे

8/13/2018 10:30:46 PM

करनाल(केसी आर्य): मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों की सभी मांगे मानी, जिसके बाद किसानों ने धरना समाप्त किया। किसान पिछले 21 दिन से शुगर मिल के सामने बैठे थे। धरने पर किसानों की मांगों में बकाया गन्ने की राशि का भुगतान किया जाए नवीनीकरण का कार्य जल्दी शुरू किया जाए आदि प्रमुख थी। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि जितने भी बीपीएल वाले किसान है उनको 1 किलो चीनी उपलब्ध कराई जाएगी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तीज के त्योहार पर सभी प्रदेश वासियों को बधाई भी दी।



मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा की कुछ किसान साथी पिछले कई दिनों से करनाल मिल के सामने धरने पर बैठे थे उनकी सभी मांगे आज मैंने मान ली हैं। 29 तारीख से पहले-पहले मिल का नवीनीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मिल के अंदर पेट्रोल पंप से किसानों को भी पेट्रोल और डीजल दिया जाने की मांग भी मान ली गई है। किसानों की पेमेंट है डेढ़ महीने की पेमेंट है वह पेमेंट हम इसी महीने में कर देंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि बीपीएल परिवार हैं उनको सस्ते रेट में 4:30 पर किलो के हिसाब से चीनी दी जाएगी चाहे वह किसान है जय मजदूर कोई भी हो।

Shivam