दिल्ली जाते हुए मुख्यमंत्री पहुंचे हिसार हवाई अड्डे पर

1/7/2019 1:14:53 PM

हिसार (ब्यूरो): मुख्यमंत्री मनोहर लाल दिल्ली जाते हुए हवाई जहाज से हिसार हवाई अड्डे पहुंचे। हालांकि उनका हिसार में कोई कार्यक्रम नहीं था। वे दिल्ली में आयोजित एक बैठक में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। बाद में उनके साथ वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु और प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला दिल्ली गए।

यहां पहुंचने पर विधायक डा. कमल गुप्ता, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र पूनिया, जिला महामंत्री सुजीत कुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान गांव सीसवाला के सरकारी स्कूल को अपग्रेड करने के मामले में ग्रामीण भी मुख्यमंत्री से मिले, वहीं पर नलवा हलका के ग्राम पंचायतों के लिए सी.एम. घोषणा के 10 करोड़ रुपए मिलने में हो रही देरी को लेकर भाजपा जिला महामंत्री सुजीत कैमरी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को अवगत करवाया।

इस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सभी कार्यकत्र्ताओं से काम लेकर जो सूची संगठन ने तैयार की है, उसी सूची के अनुसार जल्द से जल्द विकास कार्य करवाए जाएंगे।

Deepak Paul