SYL का पानी नहीं दिला पाने के लिए मुख्यमंत्री दोषी : अभय चौटाला

7/30/2020 9:29:36 AM

चंडीगढ़ (बंसल) : एस.वाई.एल. नहर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से सख्त रूप अख्तियार करते हुए कहा कि दोनों राज्यों के बीच यह वार्ता उच्चतम राजनीतिक स्तर पर की जानी चाहिए और अगर दोनों राज्य ऐसा करने में सक्षम नहीं हैं तो वे स्पष्ट बता दें। इस पर इनैलो के वरिष्ठ नेता एवं विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि यह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री ने एस.वाई.एल. का पानी हरियाणा के लोगों को मिले इसके लिए कोई प्रयास नहीं किया और वह इस मुद्दे को लेकर गंभीर नहीं हैं। 

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 10 नवम्बर 2016 को हरियाणा के हक में फैसला सुनाते हुए पंजाब को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि वह हरियाणा को उसके हिस्से का पानी दें। हरियाणा के हक में आदेश आने के बावजूद भी पानी न दिला पाने पर पूर्ण रूप से मुख्यमंत्री दोषी हैं। 

Edited By

Manisha rana