मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब में न जाकर सिख संगत का किया अपमान: चट्ठा

10/3/2018 10:40:54 AM

पिहोवा(पुरी): पूर्व वित्त मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने डाचर स्थित गुरुद्वारा साहिब में न जाकर गुरुग्रंथ साहिब व सिख संगत का अपमान किया है। उन्होंने यह शब्द पिहोवा अनाज मंडी का दौरा करने के दौरान कहे।
 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का गुरुद्वारा साहिब में जाने का कार्यक्रम भी लिखित रूप में तय हो गया था। गुरुद्वारा साहिब में मुख्यमंत्री के आने की सूचना भी भेज दी थी जिसके चलते गुरुद्वारा साहिब की संगत ने मुख्यमंत्री के आने के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी ली थीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब में न जाकर सिख संगत का अपमान आर.एस.एस. के इशारे पर किया है।

प्रदेश सरकार आर.एस.एस. के हाथों की कठपुतली है। सिख संगत मुख्यमंत्री के काम का बदला चुनावों में सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाकर लेगी। उनके साथ पूर्व चेयरमैन सुखवीर ग्रेवाल, नरेंद्र पुरी भी मौजूद थे।
 

Deepak Paul