इंद्री में मुख्यमंत्री ने 55 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास (VIDEO)

2/26/2018 10:43:18 PM

इन्द्री(मेनपाल): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज इंद्री अनाज मंडी में पहुंचे। यहां उन्होंने इंद्री हल्के के लिए 55 करोड़ रुपए की योजनाओं के शिलान्यास पाट का अनावरण किया। मुख्य मंत्री ने ग्राम पंचयात को दस करोड़ व नगरपालिका को दो करोड़ रूपये देने की घोषणा की। बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद इंद्री में चौथी बार पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने इंद्री हल्के के लिए 12 करोड़ रुपए देने तथा शहीद ऊधम सिंह कॉलेज में सौगात देने के अलावा अप्रैल महीने गांव में तालाबों के पानी के लिए नई योजना शुरू करने का एलान किया।



इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार होने के आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने सार्वजनिक रूप से यह कहा था कि 'विकास के लिए जो राशि गांव में भेजी जाती है उसमें से केवल 15 प्रतिशत राशि मौके पर पहुँचती है, शेष 85 प्रतिशत राशि अधिकारियों और नेताओं की जेब में जाती थी।' लेकिन हरियाणा सरकार में प्रधानमंत्री ने एक बात कही थी कि "ना खाऊंगा ना खाने दूंगा" यह नीति पर चलते हुए नई व्यवस्था लागू कर विकास कार्य में होने वाले भ्रष्टाचार को बंद कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा राज में मंत्रियों का विधायकों पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज में मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत करते हुए इंद्री हल्के के लिए पाने को मांगे मुख्यमंत्री के सामने रखी।