शाह से मुलाकात करने पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर, साथ में दुष्यंत चौटाला भी मौजूद

1/12/2021 6:55:44 PM

नई दिल्ली (कमल कांसल): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत हरियाणा के तमाम नेता आज केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर के साथ उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर, जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह भी पहुंचे हैं। अमित शाह के होने वाली बैठक में हरियाणा में कृषि कानूनों और आंदोलन की स्थिति पर चर्चा होगी।

Shivam