राम धुन पर थिरके मुख्यमंत्री मनोहर, सीएम सिटी से देखा प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण

1/22/2024 7:52:12 PM

करनालः पूरे देश में आज खुशी का माहौल है। भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरा देश राममय हो गया है। अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का जगह जगह सीधा प्रसारण चल रहा है। इसी कड़ी में करनाल में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस  कार्यक्रम को लाइव देखने के लिए सीएम मनोहर लाल भी पहुंचे थे।

करनाल में पहुंचे सीएम मनोहर लाल ने सबसे पहले कर्णेश्वरम मंदिर में पहुंचे, वहां उन्होंने महादेव के शिवलिंग पर जलधारा के लिए कलश रखा और जल, दूध चढ़ाया। उसके बाद वो मंदिर में दर्शन किया। इस दौरान सीएम मनोहर ने बच्चों द्वारा बनाई गई भगवान श्री राम के पेंटिंग प्रदर्शनी को देखा। इसके बाद सीएम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम देखने पहुंचे, जहां राम के भजन पर सीएम एक बच्चे को गोद में उठाकर नाचते हुए नजर आए।

जब कार्यक्रम खत्म हुआ तो सीएम मनोहर लाल ने कहा कि पूरी दुनिया के करोड़ों लोग आज प्रसन्नता में शामिल हैं। एक नए युग का आज आगाज हुआ है। सीएम ने कहा हम पहले कहते थे सौगंध राम की खाते हैं, मंदिर वहीं बनाएंगे और कांग्रेस के लोग बोलते थे मंदिर वहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे पर आज हमने कहा श्री राम के वंशज आए हैं और मंदिर बनाकर आए हैं। मंदिर बन चुका है। ये हमारे जीवन का सुखद पल है।  इस मंदिर के लिए बहुत कष्ट झेले हैं, इस खुशी का आनंद तभी ले पा रहे हैं।  अब आगे हमारा जीवन राममय हो गया है। हमारे मन में राम है और तन में राम है। इसके बाद सीएम ने प्राण प्रतिष्ठा और लंबे इंतजार के बाद राम मंदिर बनने की  सभी को शुभकामनाएं दी। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Saurabh Pal