विपक्षियों पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर

5/6/2019 5:09:01 PM

भिवानी (अशोक भारद्वाज): भिवानी जिला के कस्बा बवानीखेड़ा बस स्टैंड ग्राउंड में भाजपा पार्टी ने विजय शंखनाद रैली का आयोजन किया गया। रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शिरकत की। मुख्यमंत्री ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा की ईमानदार प्रत्याशी चौ. बृजेंद्र सिंह को वोट देकर प्रधानमंत्री मोदी के हाथ मजबूत करे। सीएम ने कहा कि किसानों की समस्या को भी भाजपा ने ही समझा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने नौकरियों में भ्रष्टाचार खत्म को खत्म किया जबकि पिछली सरकार नौकरियां देने वाले लोगों का खून चूसते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने नई राजनीतिक परिपार्टी का निर्माण किया। नेताओं की छवि को बदल दिया है तथा व्यवस्था में परिवर्तन किया है। सीएम ने जनता को अलर्ट किया और कहा दूसरे दलों के लोग भी आएंगे वोट मांगे, देश हित में निर्णय आप लोगों ने लेना है। देश में खान-पान, रहन-सहन, सब कुछ अलग है लेकिन देश में एक चीज कॉमन है और वो है मोदी और बस मोदी। 

साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस फौजियों के हौसले को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेना को पहली बार छूट दी तो हमारे जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर दुश्मनों को मारा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने संकल्प लिया है या तो मैं रहूंगा या आतंकवाद, जिस नारे पर काम करते हुए पीएम ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारा है।

Naveen Dalal