जनसंवाद में बोले मुख्यमंत्री 'मैं खुद 17 से 18 घंटे काम करता हूं', समस्याओं को ठीक करना सरकार का लक्ष्य

11/5/2023 3:15:11 PM

करनालः जिले में 2 नवंबर को हुए अंत्योदय महासम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल गदगद दिखाई दे रहे हैं। इसका कारण अंत्योदय महासम्मेलन का कारण है। आज करनाल में मुख्यमंत्री अलग-अलग वार्डों में जन संवाद के लिए पहुंचे हैं, जिसमें लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं और कई समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर रहे हैं।

मंच से अपने संबोधन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गीता का श्लोक पढ़ते हुए कहा यहां केवल कर्म करने के लिए ही आए हैं। इसलिए पिछले 9 साल से समाज के अंदर की गड़बाड़ियों को ठीक करने के लिए सरकार लगातार सरकार प्रायसरत है। पिछले 9 साल में सरकार द्वारा कई समस्याओं को ठीक किया गया है। कुछ समाज की समस्याओं की पहचान की है।

 जिस व्यक्ति को मदद की आवश्यकता उसकी पहचान की गई है।  2 नवंबर को करनाल में हुए अंत्योदय महासम्मेलन का उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा एक करोड़ गरीब लोगों को इसका लाभ मिला है, कुछ लोगों के राशन से लेकर लोगों का इलाज तक का लोगों को लाभ मिला है।  उन्होंने कहा सिस्टम को बनाने के लिए लगातार हम काम कर  रहे हैं। वह खुद 17 से 18 घंटे दिन में काम करते हैं।

इसके साथ ही  सीएम ने कहा कि पूरे प्रदेश में जन संवाद कार्यक्रम चल रहा है। जनसंवाद के माध्यम से पता चल रहा है कि समाज में किस तरह की समस्याएं हैं। जानकारी के बाद समस्याओं को दुरुस्त किया जा रहा है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

Content Editor

Saurabh Pal