मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कार्यकर्ताओं के संग खेली फूलों की होली (VIDEO)

3/21/2019 12:29:57 PM

करनाल (केसी आर्य): होली के त्यौहार में रंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भाजपा कार्यकर्ताओं के संग करनाल में होली खेलने पहुंचे। जहां घरौंडा विधायक के साथ-साथ कार्यकर्ताओ के साथ बी होली खेली उसके बाद करनाल पहुंचकर मुख्यमंत्री ने कृष्णा मंदिर में होली मिलन कार्यक्रम में शिरकत की। जहां पर शहर के सामाजिक संस्था के लोग वह भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे जिन्होंने मुख्यमंत्री के साथ फूलों की होली खेली मुख्यमंत्री पर फूल बरसाए और वही मुख्यमंत्री ने सभी को होली के उत्सव की शुभकामनाएं दी।



वहीं इस मौके पर हास्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जहां पर मुख्यमंत्री ने शिरकत की और कवियों के कविताओं को सुना भारी संख्या में लोग भी मौजूद रहे जहां कवि सम्मेलन में कवियों एक से बढ़कर एक कविता सुनाकर लोगों ने मनोरंजन किया और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी खुद हंसते हुए नजर आ।



कार्यक्रम के दौरान कवियों ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा कांग्रेस से लेकर आम आदमी तक प्रियंका गांधी से लेकर अरविंद केजरीवाल शीला दीक्षित पर अपनी कविताओं के माध्यम से तंज कसे। सीएम अपने संबोधन में कहा की देश में लोकसभा का चुनाव भी एक उत्सव की तरह ही है जिसमें देश की जनता भाग लेगी वोट चाहे वह किसी को भी डालें लेकिन एक भाईचारा बनाकर रखें वही मुख्यमंत्री ने कहा कि मंच से आज कवियों ने समा बांध लिया।



वहीं मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी और वहीं लोकसभा चुनाव पर मुख्यमंत्री ने प्रत्याशियों के नाम पर कहा कि यह काम पार्टी हाईकमान का है फैसला लेना उनके हाथ में है वह कौन सा प्रत्याशी कहां से मैदान में उतारते हैं और चुनाव के नजदीक आते ही प्रत्याशियों की भी जल्दी घोषणा होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी में कोई भी टिकट के मारे हमारी पार्टी में नहीं आ रहा जिसे हमारी पार्टी की विचारधारा ठीक लग रही है वह इसी सोच के भाजपा के साथ आ रहा है।

 

 

Deepak Paul