'कार्यकर्ता सम्मेलन' के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर ने कार्यकर्ता को झिड़का, वीडियो वायरल

6/6/2019 8:25:31 PM

करनाल (ब्यूरो): हरियाणा लोकसभा में भाजपा की बड़ी जीत हासिल होने के कारण मुख्यमंत्री मनोहर पन्नाप्रमुख और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करने के लिए ‘कार्यकर्ता सम्मेलनों’ में शिरकत रहे हैं। इस कड़ी में मुख्यमंत्री पंचकूला पहुंचे जहां वह अभिनंदन के दौरान कार्यकर्ताओं पर पुष्पवर्षा कर रहे थे उस दौरान एक युवक ने सेल्फी लेना चाही। जिसके चलते मुख्यमंत्री मनोहर ने युवक को बुरी तरीके से झिड़क दिया और सेल्फी लेने से मना कर आगे बढ़ गए। जिसके बाद से ही विपक्षी दल भाजपा को निशाने पर ले रहे हैं।

Naveen Dalal