4 मई को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रोहतक में करेंगे हरियाणा प्रगति रैली

4/27/2022 2:59:41 PM

रोहतक(दीपक): 4 मई को रोहतक जाट शिक्षण संस्थाओं के मैदान में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हरियाणा प्रगति रैली करने जा रहे हैं। इस रैली को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी ताकत झोंकने के लिए कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू कर दिया है। आज रोहतक स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में रैली में लोगों को जोड़ने के लिए भाजपा के नेताओं ने एक बैठक की।
 

इस बैठक में पूर्व सहकारिता राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं से रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। मनीष ग्रोवर का कहना है कि जिस तरीके से रैली का नाम हरियाणा प्रगति रैली रखा गया है उसे यह तय है कि इस रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रोहतक के लिए करोड़ों रुपए की घोषणाएं करेंगे। रोहतक के भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री को अपनी मांगें भेज दी है और जो भी समस्याएं रोहतक जिले में हैं इस रैली में उन समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

उन्होंने कहा रोहतक कि जिले में नगर पालिका और नगर निगम के लिए भी बजट की जरूरत है जिसकी मांग रखी गई है। वहीं उन्होंने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार पर विकास ना करने का आरोप लगाने से पहले इन नेताओं को अपने गिरेबान में झांक लेना चाहिए। भूपेंद्र सिंह हुड्डा और चौटाला हरियाणा प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री रह चुके हैं और वह सिर्फ झूठी घोषणाएं करते थे और धरातल पर कोई काम नहीं होता था। लेकिन मौजूदा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जो घोषणा करते हैं वह पूरी भी करके दिखाते हैं। बाइट मनीष ग्रोवर पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री हरियाणा

Content Writer

Isha