मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निवास पर कुक से मारपीट, CM के ADC रजनीश गर्ग ने मारे लात घूंसे

6/10/2017 12:14:19 PM

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी):हरियाणा के सीएम मनोहर लाल के निवास पर ADC रजनीश गर्ग द्वारा कुक अनूप कुमार से मारपीट करने का मामला सामने आया है। ये मारपीट सी.एम. के ओ.एस.डी. नीरज दफ्तुआर और और उन्हीं के पी.ए अभिमन्यु के सामने हुई। 

कुक अनूप कुमार का आरोप है कि ब्रेड न मिलने से खफा रजनीश ने अपने कार्यालय में जूतों और लात घूसों से मारपीट की। कुक के समर्थन में सीएम और सभी मंत्रियों के आवास पर कार्यरत सभी चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान किया है। इसी दौरान एम.एल.ए. होस्टल के सामने तमाम कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन
किया।