मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आज दिल्ली दौरा, केंद्रीय नेताओं से हो सकती है मुलाकात

12/2/2021 9:38:09 AM

दिल्ली (कमल कांसल) : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज दिल्ली के दौरे पर है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री दोपहर को दिल्ली पहुंचेंगें। यहां उनकी आज केंद्रीय नेताओं से मुलाकात हो सकती है।

बता दें कि पिछले कल सीएम खट्टर ने कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का 2 दिसंबर यानि आज से विधिवत शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि गीता की प्राकट्य स्थली ज्योतिसर में 200 करोड़ की लागत से बनेगा। महाभारत संग्रहालय बनेगा, जिसमें मामलों से जुड़ी समस्त जानकारी ऑडियो विजुअल माध्यम से दी जाएगी। इसके अलावा 48 कोस तीर्थ में 30 अन्य तीर्थो को शामिल कर इनकी संख्या 164 हो गई है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Manisha rana