मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बाइक यात्रा को दिखाई हरी झंडी (VIDEO)

8/13/2018 4:40:20 PM

करनाल(केसी आर्य): मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज अखण्ड भारत शहीद सम्मान जागरूकता बाइक यात्रा को हरी झंडी देने करनाल पहुंचे। बाइक यात्रा में हजारों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता बाइकों पर सवार होकर पहुंचे। वहीं मुख्यमंत्री ने जिला सचिवालय में उपायुक्त कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंग दान रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया।



अखण्ड भारत शहीद सम्मान जागरूकता बाइक यात्रा में पूरे शहर में निकाली गई और अखंड भारत के लिए जागरूक किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्ण लेख पर शहीद लाला लाजपत्र राय और महर्षि कश्यप की प्रतिमा लगाई जाएगी। इसी प्रकार सेक्टर 6-7 पर मदनलाल ढींगरा की प्रतिमा लगाई जाएगी।

Shivam