मुख्यमंत्री ने सत्यदेव नारायण से की मुलाकात, त्रिपुरा के राज्यपाल बनने पर दी बधाई

punjabkesari.in Friday, Jul 09, 2021 - 04:43 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को राजभवन चंडीगढ़ में राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें त्रिपुरा के राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

PunjabKesari, haryana

बता दें कि बीते मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक साथ 8 राज्यपालों की नियुक्ति की। इसी के तहत बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का नए राज्यपाल नियुक्त किया गया, जोकि पहले हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे। वहीं हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया। 
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Related News

static