नशे के खिलाफ चंडीगढ़ में जुटेंगे हरियाणा, पंजाब सहित 5 राज्यों के मुख्यमंत्री

8/20/2018 9:20:25 AM

चंडीगढ़(बंसल): हरियाणा सरकार नशीली दवाओं के दुरुपयोग और नशे की बुराई से समाज को मुक्त करवाने के लिए संयुक्त रणनीति बनाने को 20 अगस्त को चंडीगढ़ में क्षेत्रीय कांफ्रैंस का आयोजन कर रही है। इस कांफ्रैंस का विषय ‘ड्रग मीनेस चैलेंजिज एंड स्ट्रेटिजीज’ है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस क्षेत्रीय कांफ्रैंस में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक भी भाग लेंगे।

Rakhi Yadav