यमुना में बढ़ते जलस्तर को लेकर CM ने दिए आदेश, नागरिकों को पहुंचाया जाएं सुरक्षित स्थान पर

8/20/2019 10:56:54 AM

डेस्कः  यमुना में बढ़ते जलस्तर को लेकर मुख्यमंत्री ने यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत के उपायुक्तों को फोन कर आदेश दिए है कि सभी संभावित प्रभावित इलाकों से नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना करें सुनिश्चित। हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ने के चलते  यमुना  का जलस्त  बढ़ रहा है।

मंगलवार सुबह जलस्तर 205.90 मीटर पर पहुंच गया जो खतरे के निशान से 0.61 मीटर ज्यादा है। इससे पहले सोमवार रात नौ बजे तक जलस्तर 205.54 मीटर रेकॉर्ड किया गया था, जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर है। आज शाम 4 से 6 बजे के बीच यमुना का जल स्तर 206.20 मीटर तक पहुंच सकता है। 

गौरतलब है कि यमुना नदी में आई बाढ़ के कारण करनाल जिले के इंद्री हलके के दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है बाढ़ के पानी से किसानों की फसलों में 4 से 8 फुट तक पानी घुस हुआ है पहाड़ों पर हो रही अधिक बरसात के कारण यमुना नदी में हथिनी कुंड बैराज से सवा आठ लाख  क्यसे क पानी छोड़े जाने से यमुना नदी के साथ लगते क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। यमुना नदी के साथ लगते गांव में पानी ही पानी नजर आ रहा है  लेकिन इन लोगों की मदद के लिए प्रशासन पर्याप्त व्यवस्था ना होने के कारण असमंजस में है।  

Isha