हिसार में खुला मुख्यमंत्री का पिटारा, जिले को मिली 57 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

punjabkesari.in Saturday, May 28, 2022 - 08:24 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज हिसार में करीब 57 करोड़ की लागत वाली आधा दर्जन से अधिक परियोजनाओं का उद्धघाटन व शिलान्यास  किया। इसमें राजस्व विभाग के आवासीय क्वार्टर,नारनौंद उपमंडल के नए आवासीय क्वार्टर, बांस में नया तहसील कॉम्पलेक्स और हिसार के खेड़ी चौपटा में महिला कॉलेज का उद्घाटन शामिल है। इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री ने लोहारी में बनने वाले 33 केवी सब स्टेशन, कैमरी रोड हिसार वाटर वर्क्स और आजाद नगर में वाटर सप्लाई स्कीम की परियोजना का शिलान्यास भी किया।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री हिसार में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सफल हुई। इसमें हरियाणा के प्रभारी विनोद तावड़े, केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, संगठन मंत्री रविंद्र राजू, सभी सांसद व विधायकों समेत 250 से ज्यादा पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान सभी विषयों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक के दौरान आगामी नगर पालिका व नगर परिषद चुनाव पर भी चर्चा हुई है। सभी के सुझाव लिए हैं, सभी विषयों पर अब चुनाव समिति बैठकर चर्चा करेगी। राज्यसभा चुनाव के संबंध में पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा पार्लियामेंट्री बोर्ड की जल्द बैठक होगी, इस संबंध में जल्द ही फैसला लिया जाएगा। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static