प्रदेश के सांसदों संग कल दिल्ली में प्री-बजट बैठक करेंगे मुख्यमंत्री

2/9/2020 1:02:54 PM

चंडीगढ़(धरणी)-मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर विधायकों से पहले प्रदेश के सांसदों के साथ  प्री-बजट बैठक करेंगे। उन्होंने 10 फरवरी को दिल्ली में सांसद धर्मबीर सिंह के आवास पर सांसदों की बैठक बुलाई है। बैठक में सांसद अपने लोकसभा क्षेत्रों से संबंधित परियोजनाओं का प्रारूप बताएंगे। मनोहर सरकार पार्ट-दो बनने के बाद सांसदों की यह दूसरी बैठक होगी। इसमें पार्टी के प्रदेश प्रभारी, राष्ट्रीय महासचिव डॉ.अनिल जैन भी मौजूद रहेंगे। सभी सांसद प्रदेश के बजट पर उनके लोकसभा क्षेत्रों के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

प्रदेश में वित्त मंत्रालय इस बार मुख्यमंत्री के पास होने के चलते बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री सभी वर्गों से बजट को लेकर चर्चा कर रहे हैं। उसी चर्चा का हिस्सा सांसदों के साथ मुलाकात भी है।  हरियाणा के अंदर प्री बजट पर विधानसभा में सभी विधायक भी 3 दिन चर्चा करेंगे। प्रदेश में यह पहला मौका है जब सभी विधायक बैठ कर इस प्रकार की चर्चा करेंगे।                                 

Isha