हैवानियत की हदें पार: बच्ची के साथ सोई अवस्था में दुष्कर्म, मां को देख भागा आरोपी

10/1/2020 7:07:57 PM

फरीदाबाद (सूरजमल): बीती रात सारन थाना क्षेत्र में एक 8 साल की मासूम बच्ची के साथ सोती हुई अवस्था में एक शख्स के द्वारा रेप करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। घायल अवस्था में बच्ची को पुलिस ने जिले के सरकारी अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने बच्ची को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रैफर कर दिया जहां पर इस वक्त उसका इलाज चल रहा हैं। एसीपी धारणा यादव का कहना हैं कि मासूम बच्ची की हालत अभी स्थिर है। पुलिस ने आरोपित शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

एसीपी धारणा यादव ने बताया कि रात के लगभग एक बजे सारन थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला के परिवार में कुल 4 लोग हैं जिसमें वह स्वंय पति -पत्नी और उसकी दो मासूम बच्ची हैं। इनमें से एक लड़की की उम्र 5 साल व दूसरी की उम्र 8 साल है। उसने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह दोनों पति -पत्नी अपने मकान की छत पर रही थी और उसकी दोनों बच्ची नीचे कमरे में सो रही थी। रात के लगभग एक बजे उसकी छोटी बच्ची रोती हुई उसके पास आई और कहने लगी की दीदी भी नीचे रो रही थी। इसके बाद वह तुरंत नीचे बच्ची के पास आई तो वह रो रही थी इसी दौरान एक शख्स भागते हुए दिखाई दिया। अपने बच्ची की हालात को देखते हुए वह समझ गई कि उसकी बड़ी बेटी के साथ क्या हुआ है और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसकी आवाज को सुन कर उसका पति और आसपास के रहने वाले लोग एकत्रित हो गए।

जब लोगों को इस घटना की जानकारी मिली तो लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस घटना की सूचना मिलते ही सारन थाने के एसएचओ अपने टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान वह स्वंय नाइट गश्त पर थी वह भी सूचना के बाद मौके पर पहुंचे। सबसे पहले पीड़ित बच्ची को जिले के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, जहां पर उसे डॉक्टरों ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रैफर कर दिया, वहां बच्ची का इस वक्त इलाज चल रहा है। 

एसीपी ने बताया कि उनका कहना है कि घटना के लगभग आधे घंटे के बाद ही आरोपित को पकड़ लिया गया। आरोपित की उम्र 22 साल है और बक्सर, बिहार का रहने वाला है। आरोपित के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा संबंधित थाने में दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि बच्ची और परिवार को हर संभव सहायता देने हेतु पुलिस ने जिला प्रशासन अधिकारियों को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि बच्ची को न्याय दिलाने के लिए पुलिस हर संभव कोशिश करेगी। इस मुश्किल घड़ी में पुलिस बच्ची और उसके परिवार के साथ खड़ी है।

Shivam