Weather Update: हरियाणा में बढ़ी ठिठुरन, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

1/3/2024 11:44:39 AM

हिसार: हरियाणा में कोल्ड डे और घने कोहरे के चलते ठंड बढ़ गई है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री नीचे चला गया है और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया है।
 
हरियाणा के अधिकाश जिलों में धूप नहीं निकली है। इस कारण से हिसार, फतेहाबाद, करनाल, अंबाला और रोहतक में कड़ाके की ठिठुरन बढ़ गई है, इसके कारण लोगों को काफी परेशानी हुई है। करनाल में दिन का तापमान 9.1 डिग्री, महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री रहा।  

 मौसम विभाग के मुताबिक अभी 4 दिन और राहत की उम्मीद नहीं है। 3 जनवरी को भी हरियाणा में कुछ स्थानों में सीवियर कोल्ड डे का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने 3 जनवरी यानी आज के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। 

Content Editor

Imran