चिंकारा हिरण का शिकार करने वाले आरोपी खिड़की तोड़कर फरार

5/9/2018 12:37:26 PM

सिरसा(सतनाम सिंह) : सिरसा के गांव गुसाइआना में चिंकारा हिरण के शिकार करने का मामला सामने आया है। वन्य प्राणी ​सरक्षण ​विभाग ने सूचना मिलते ही घटना स्थल का मुआयना किया और हिरण के शरीर के सींग व कुछ अंश बरामद किये है। विभाग के अधिकारियों ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था लेकिन दोनों आरोपी देर रात को विभाग के कार्यालय में बने कमरे की खिड़की तोड़कर फरार हो गए।

दोनों आरोपियों की पहचान कृष्ण और महावीर के रूप में हुई है।  फ़िलहाल वन्य प्राणी ​सरक्षण ​विभाग ने सिरसा पुलिस को शिकायत दे दी है। सिरसा पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

वन्य प्राणी निरीक्षक परमजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव गुसाइआना में दो ​व्यक्तियों​ ने चिंकारा हिरण का शिकार किया है। वहां मौके पर पहुंचकर हिरण का मांस और ​सींग​ को बरामद कर लिया गया। उन्होंने कहा कि आरोपियों का बाइक भी उन्होंने अपने कब्जे में लिया है। दोनों आरोपियों को कुरुक्षेत्र की विशेष पर्यावरण अदालत में पेश किया जाना था लेकिन वो भाग गए। 


 

Rakhi Yadav