चिरंजीव राव ने विकास कार्यों का किया उद्घाटन, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- निरंतर गिरता जा रहा बीजेपी का ग्राफ

punjabkesari.in Sunday, Mar 10, 2024 - 03:52 PM (IST)

रेवाड़ी (महेंद्र भारती): रेवाड़ी के गांव गोकलपुर में रविवार को विधायक चिरंजीव राव विकास कार्यों का उद्घाटन करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। चिरंजीव राव ने कहा कि आज हरियाणा के हालात यूपी और बिहार जैसे हो रहे हैं, आए दिन हत्याएं हो रहे हैं। ऐसा लगता है प्रदेश में जंगलराज आ गया है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है और कांग्रेस लोकसभा चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का ग्राफ निरंतर गिरता जा रहा है लेकिन कांग्रेस लगातार बढ़ रही हैं।

चिरंजीव राव ने राव इंद्रजीत पर निशाना साधते हुए कहा कि आज लोगों को सोच समझ कर मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे उम्मीदवार को जिताकर लोकसभा में भेजना चाहिए जो क्षेत्र की आवाज को बुलंद कर सके। आज प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नाम पर सरकार इजराइल भेज रही है। रेवाड़ी विधानसभा के पांच गावों में कांग्रेस विधायक चिरंजीव राव ने विकास कार्यों का उद्घाटन किया।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static