चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में लगी गुलदाउदी पुष्प प्रदर्शनी

12/23/2018 6:22:16 PM

हिसार(विनोद सैनी): हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय गुलदाउदी पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के फूलों के साथ विदेशी सब्जियों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसके अलावा प्रदर्शनी में स्कूली विद्यार्थियों के बीच पेंटिग, रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। पुष्प प्रदर्शनी में खास तौर गुलदाउदी का प्रमुख आकर्षण देखने को मिला। प्रदर्शनी को देखने के लिए प्रदेश भर से पुष्प प्रेमी पहुंचे।



प्रदर्शनी के आयोजक डा अरविंद मलिक ने बताया कि दो दिवसीय प्रदर्शनी में मुख्य रूप से अलग अलग तरह के गुलदाउदी पुष्प की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इसके अलावा शहरी लोग किस प्रकार से कम स्थान पर सब्जियों की खेती कर सकते हैं, इस बारे में भी जानकारी दी जा रही है। 



गुलदाउदी पुष्प प्रदर्शनी को देखने के लिए सभी वर्गों के लोग विश्वविद्यालय पहुंचे, जिसमें खास तौर से युवाओं ने साफ कहा कि फूलों का जीवन में काफी महत्व हैं बनावटी जीवन में यदि पुष्पों की ताजगी शामिल कर दी जाए तो जीवन के मायने ही बदल जाते हैं। यही कारण है कि फूलों का जीवन में काफी महत्व है।

वहीं प्रदेश से अलग-अलग जगहों से आए किसानों ने भी प्रदर्शनी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होने पहली बार प्रदर्शनी में आए है। यहां विदेशी सब्जियों और फलों के बारे में जानकारी प्राप्त की है।

Shivam