संगठन की मजबूती के लिए जजपा में मंथन

3/19/2020 9:02:22 AM

चंडीगढ़ : जननायक जनता पार्टी अपने संगठन की मजबूती की दिशा में विचार-विमर्श कर रही है। इसी कड़ी में आज चंडीगढ़ स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ जजपा नेता दुष्यंत चौटाला, राज्य मंत्री अनूप धानक, प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, वरिष्ठ जजपा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

इसमें संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, विधायक ईश्वर सिंह, विधायक रामकरण काला, विधायक अमरजीत ढांडा, प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, सभी प्रकोष्ठों के प्रभारी व प्रदेशाध्यक्ष और सभी 22 जिलों के अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक के बाद पार्टी प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने बताया कि जजपा अपने संगठन को और मजबूत करने के लिए लगातार बैठकें कर रही है। पदाधिकारियों के साथ विचार-विर्मश के बाद एक रिपोर्ट पार्टी के संरक्षक डॉ. अजय सिंह चौटाला को सौंपी जाएगी। इसके बाद पार्टी संगठन मजबूती के लिए आगामी कदम उठाएगी। 

Isha