अंबाला में CIA  ने 2 बड़े तस्करों को किया गिरफ्तार, अफीम की खेप बरामद...केस दर्ज

4/3/2024 2:37:21 PM

अंबाला(अमन): हरियाणा के अंबाला में CIA 1 स्टाफ ने बड़े तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 2 किलो 600 ग्राम अफीम की खेप बरामद हुई है। आरोपी राज ठाकुर मूलरूप से यूपी के जिला बदायूं का रहने वाला है। आखिर कहां से इतनी बड़ी खेप लेकर आया और कहां सप्लाई करने थी? इन तमाम सवालों का जवाब लेने के लिए CIA आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

 पुलिस के मुताबिक, अंबाला पुलिस की CIA-1 की टीम महेश नगर थाना एरिया में गश्त पर तैनात थी। इस बीच गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश के गांव नशीरपुर थानू जिला बदांयू निवासी राज ठाकुर अफीम बेचने का धंधा करता है। महेश नगर थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 18-61-1985 NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Content Writer

Isha