डेंगू का कहर जारी, नगर पार्षद के भाई की मौत

10/27/2017 4:52:44 PM

टोहाना(सुशील सिंगला): क्षेत्र में डेंगू का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र में डेंगू से लगातार कई मौतें हो रही है। इस बार डेंगू की चपेट में आकर वार्ड 21 से नगर पार्षद राजू ठकराल के भाई नरेश कुमार की हिसार के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 

नगरपार्षद ने बताया कि उन्हें डेंगू पॉजिटिव था। उनकी हालत बिगड़ती देख उन्हें हिसार के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनके प्लेटलेटस कम हुए अौर उनकी मौत हो गई। नरेश कुमार कपड़ा व्यापारी थे। उनकी आयु लगभग 57 थी।

इसे मिलाकर टोहाना शहरी क्षैत्र में डेगू संभावित मृत्यु की संख्या 5 हो गई है लेकिन स्वास्थ्य विभाग इनकी पुष्टि नहीं कर रहा है। उसका यही कहना है कि जांच के बाद सही में मृत्यु के कारणों का पता लगेगा।