नगर परिषद गेट पर शहरवासियों का धरना प्रदर्शन, मकानों पर टैक्स नोटिस चस्पाने से नाराज हैं लोग

10/4/2021 4:19:54 PM

बहादुरगढ़ (प्रवीण कुमार): बहादुरगढ़ में हाउस टैक्स के बिल नोटिस की तरह घरों के बाहर लगाए जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने बहादुरगढ़ नगर परिषद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। निवर्तमान पार्षद युवराज छिल्लर की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने नगर परिषद कार्यालय के सामने धरना दीया।  लोगों का कहना है कि अधिकारियों ने शहरवासियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया है। प्रोपर्टी टैक्स के बिल लोगों के घरों पर चस्पाए जा रहे हैं। जिस तरह बैंक या कोर्ट के नोटिस चस्पाए जाते हैं उसी तर्ज पर प्रोपर्टी टैक्स कैलकुलेशन के नोटिस चस्पा दिए गए है। 

शहर के वेदांत नगर में ऐसे नोटिसों के खिलाफ लोगों में गुस्सा है। गुस्साए लोगों ने नगर परिषद पर उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ करने के आरोप लगाए हैं। प्रोपर्टी टैक्स कैलकुलेशन के बिल को नोटिस की तरह चस्पाने वालों पर कार्यवाही की मांग भी की है। दरअसल, लोगों को अपराधी की श्रेणी में रखते हुए प्रोपर्टी टैक्स के बिलों को दीवारों पर चस्पाया गया है। लोगों में इस बात का जमकर गुस्सा है। 

लोगों का कहना है कि उनके सम्मान के साथ नगर परिषद ने खिलवाड़ किया है। पूर्व पार्षद युवराज छिल्लर ने कहा कि लोगों के साथ चोरों और अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया है। जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक तो प्रोपर्टी टैक्स कैलकुलेशन गलत की गई है और उपर से घर और दुकानों की दीवारों पर कानूनी नोटिस की तरह बिल चिपका दिए है। लोगों ने नगर परिषद के दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।

प्रोपर्टी टैक्स के नाम पर पूरा शहर परेशान हो रखा है। एक तो गलत गणना, उपर से बिल का दीवार पर चिपकना लोगों को रास नहीं आ रहा है। जिसका सीधा असर सरकार की साख पर भी पड़ रहा है। दोष अधिकारियों का है और लोगों का गुस्सा अधिकारियों के साथ सरकार पर भी उतर रहा है। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

vinod kumar