सिविल हॉस्पिटल की आईडी हैक: डेढ़ सौ से अधिक बनाए फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

12/3/2021 9:27:34 AM

महेंद्रगढ़ (योगेंद्र सिंह) : फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने  के एक मामले का आज खुलासा हुआ। साइबर ठगों ने सिविल हॉस्पिटल की आईडी हैक कर डेढ़ सौ से अधिक जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बना डाले। ठगों ने सरकार द्वारा विकसित सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम यानि सीआरएस पोर्टल में सेंधमारी कर प्रमाण पत्र बनाने का गोरखधंधा शुरू किया। 

साइबर ठगों ने सिविल हॉस्पिटल की जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार कार्यालय में आनलाइन रजिस्ट्रेशन सीआरएस पोर्टल की आईडी और पासवर्ड हैक कर 147 जन्म प्रमाण पत्र एवं 21 मृत्यु के फर्जी रजिस्ट्रेशन तैयार कर डाले। पोर्टल की आईडी अगस्त महीने में हैक हो गई और सात दिन तक यह हैक रही।अब इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस की साइबर सेल अब मामले की जांच कर रही है।

कार्यालय के रजिस्ट्रार ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि संस्था के सूचना सहायक द्वारा पोर्टल पर अंतिम बार चार अगस्त को मृत्यु रजिस्ट्रेशन दर्ज किया गया था। दस व च्यारह अगस्त को जिला रजिस्ट्रार नारनौल को ईमेल के माध्यम से सीआरएस आईडी के लॉग इन नहीं होने के बारे में एवं आईडी लान इन करवारने के बारे में सूचित किया गया। इसके उपरांत च्यारह अगस्त को ईमेल के माध्यम से पासवर्ड रिसेट की सूचना प्राप्त हुई। सुबह ऑपिुस पहुंचने पर सूचना सहायक द्वारा सीआरएस आईडी लॉग-इन करने के उपरांत जन्म-रजिस्ट्रेशन किया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana