पिहोवा में 2 पक्षों में जबरदस्त झड़प, आधा दर्जन लोग घायल; CCTV में कैद हुआ मंजर

punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 05:28 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : पिहोवा के गांव ठसका मीराजी में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसमें लगभग आधा दर्जन लोगों को चोटें आई थी। और घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वही पिहोवा पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लड़ाई झगड़े का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

PunjabKesari

घायल बलविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे भाई बलदेव सिंह ने 2010 में राजेंद्र सिंह से जमीन ली थी। लेकिन अब तक उन्होंने कब्जा नहीं छोड़ा था। लगभग 16 साल कोर्ट में केस चला। जिसके बाद हाई कोर्ट में हमारे हक में फैसला दिया। जिसके बाद एसडीएम साहब को कब्जे को लेकर पत्र दिया गया था। और 7 तारीख को उसके भाई को कब्जा दिलवा दिया था। लेकिन उसके बाद राजेंद्र सिंह और उसके परिवार वालों ने उनके साथ झगड़ा किया और उनके ऊपर हमला किया और उनको चोट आई है।

PunjabKesari

 SHO जगदीश चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव ठसका मीराजी में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद और झगड़ा हो गया था। जिसमें कई लोगों को चोटे आई थी। और इस मामले में फिलहाल दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। और मामले में आगामी कार्यवाही जारी है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static