चढ़ूनी ग्रुप के सदस्यों और टोल कर्मियों में झड़प, 26 लोगों पर केस दर्ज

4/12/2022 9:54:09 AM

पानीपत: हरियाणा में किसानों ने टोल टैक्स फ्री करने की मांग उठाई है। पानीपत में इसी को लेकर चढ़ूनी ग्रुप के सदस्यों और टोल कर्मियों के बीच झड़प हो गई। इस मामले में 26 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। टोल अधिकारियों की शिकायत पर इसराना व सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

लोगों ने अचानक टोल कर्मियों के साथ बहस शुरू कर दी और टोल फ्री कराने पर अड़ गए। टोल कर्मियों ने मना कर दिया। इसके बाद वे लोग टोल की तीन-चार लेनों के पास पहुंचे और वहां पर जाम लगा दिया। समझाने की कोशिश की तो उन लोगों ने धमकी दी कि टोल फ्री नहीं करोगे तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। जान से भी हाथ धोना पड़ सकता है। उन लोगों ने धक्का-मुक्की भी की। इसराना थाना पुलिस ने छह नामजद लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 148,149, 283, 323, 506 व 8-B नेशनल हाईवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Isha