भाजपा पार्षद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चौथे दिन हड़ताल पर सफाईकर्मी

10/1/2018 12:18:39 PM

बहादुरगढ़(प्रवीण धनखड़): नगर परिषद सफाई कर्मचारी आज चौथे दिन भी अपनी मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। उनकी मांग है कि जल्द कर्मचारियों के साथ मारपीट और गोली मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। वरना ये हड़ताल लगातार चलती जाएगी। बता दें गुरुवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान ये घटना हुई थी, जिसके बाद भाजपा के मनोनीत पार्षद पर मारपीट और एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। सफाईकर्मियों का कहना है किअगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे अाज शाम को जलूस निकाल कर अपना विरोध जताएंगे। 



कर्मचारियों का ये भी अारोप है कि अधिकारी उनपर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। उनका कहना है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो 3 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में हड़ताल की जाएगी। वहीं सफाईकर्मियों के हड़ताल के चलते शहर में कूड़े के ढेर लग चुके हैं, जिससे शहर वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
 

Deepak Paul