सफाई कर्मचारियों का अारोप, अधिकारी करवाते हैं घर का काम

11/21/2017 6:06:54 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी):देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को उनके अधिकारी ही पलीता लगा रहे हैं, नगर निगम फरीदाबाद के सफाई कर्मचारियों ने शहर में सफाई करने के लिए पर्याप्त उपकरणों और मांग को लेकर पूर्व सीपीएस बडखल विधायक सीमा त्रिखा के निवास पर हरियाणा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रर्दशन किया। उनका अारोप है कि बड़े अधिकारी कर्मचारियों से घर की सफाई और बच्चे खिलवाते हैं। कर्मचारी तो सफाई करना चाहते हैं लेकिन सफाई उपकरण न होने और अधिकारियों की मनमानी की वजह से वह शहर की सफाई नहीं कर पा रहे हैं।

सफाई कर्मचारियों ने सीमा त्रिखा की अनुपस्थिति में उनके पीए सतपाल छावडा को ज्ञापन सौंपा।

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए नगर पालिका सफाई कर्मचारियों के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री ने कहा कि कर्मचारियों के शहर में सफाई करने के लिए न तो झाडू है और न ही कस्सी है। जिस कारण शहर की सफाई नहीं हो रही और कूड़े के ढेर जगह-जगह लगे हैं। सैंकडों कर्मचारी तो अधिकारियों की कोठी और दफ्तरों में उनके पर्सनल काम कर रहे हैं। इसलिए उनकी मांग है कि उन्हें उपकरण दिलवाए जाए और कर्मचारियों की भर्ती की जाए। अगर जल्द उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो आगे वे केबिनेट मंत्री विपुल गोयल को ज्ञापन सोंपेगे।