सफाईकर्मियों की हड़ताल से चरमराई शहर की हालत, बीजेपी नेताअों ने की सफाई

5/20/2018 10:17:02 AM

सोनीपत(पवन राठी): सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बाद शहर में गंदगी के ढेर लगे थे। सफाई न होने के कारण शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी। उसको दोबारा ठीक करने के लिए अब बीजेपी नेता सड़कों पर उतर आए हैं। राजीव जैन के अलावा निगम कमिश्नर और डीसी ने भी सफाई की। वहीं सफाई कर्मचारियों के बार-बार विरोध के कारण इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि कोई कर्मचारी विरोध न कर सके।

राजीव जैन ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की अधिकतर मांगों को सरकार ने मान लिया था लेकिन अब यह हड़ताल राजनीतिक सह पर चल रही है। कांग्रेस और इनेलो पार्टी के नेताओं को सफाई के लिए आगे आना चाहिए न कि सफाई कर्मचारियों को उकसाना चाहिए। गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का भी खतरा है। वहीं अब आम जनता सफाई के लिए आगे आ गई है। कर्मचारियों को अपनी हठधर्मी छोड़कर हड़ताल खत्म कर देनी चाहिए। 

सफाई कर्मचारी की हड़ताल का आज 12 दिन है। सफाई कर्मचारी इस बार सरकार से आर-पार के मूड में है इसलिए हड़ताल खत्म नहीं कर रहे हैं। 
 

Nisha Bhardwaj