सफाई कर्मचारियों ने पिछड़ा वर्ग के चेयरमैन के निवास पर बजाई ढोल व शंख(video)

5/23/2018 3:34:25 PM

गोहाना(सुनील जिंदल): गोहाना में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने पिछड़ा वर्ग में चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा के निवास के बाहर थाल, ढोल व शंख बजाकर उन्हें जगाने का किया। इस दौरान शहर में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर रोष प्रदर्शन भी किया। सफाई कर्मचारियों ने ने कहा की आज उनकी हड़ताल को 15 दिन हो चुके हैं, लेकिन सरकार उनकी और ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगे नहीं मानती उनकी हड़ताल जारी रहेगी।



सर्व कर्मचारी संगठन के नेताओं ने सरकार को तीन दिनों का समय देते हुए कहा कि सरकार ने आने वाले तीन दिनों तक उनकी मांगे नहीं मानी तो वो तीन दिनों के बाद कर्मचारियों की इस हड़ताल को सर्व कर्मचारी अपने हाथो में लेकर पूरे हरियाणा को ब्लैक आउट करने का काम करेगा, जिसमें बिजली पानी से लेकर रोडवेज व सभी विभागों के कर्मचारी शामिल होंगे। 

उल्लेखनीय है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग, सामान काम समान वेतन की मांग व हटाए गए फायर ब्रिगेड के कच्चे कर्मचारियों को वापस लेने की मांग को लेकर प्रदेश भर में सफाई कर्मचारी पिछले 15 दिनों से हड़ताल पर हैं, जिसके चलते सहरो में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है।

Shivam