सफाई कर्मचारियों का हल्ला बोल, दो दिन की हड़ताल पर कर्मचारी, दी ये बड़ी चेतावनी

5/23/2022 10:32:20 PM

गोहाना(सुनील) : गोहाना नगर परिषद में काम करने वाले नगर पालिका सफाई कर्मचारी एक बार फिर दो दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। सफाई कर्मचारियों ने कहा की सरकार ने उनकी मांगों को मानने का काम नहीं किया तो ये हड़ताल उनकी अनिश्चित भी हो सकती है। इससे पहले भी सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर दो दिन का कार्मिक अनशन किया था और सरकार को हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी ।

सरकार कर्मचारियों ने इस दौरान सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुए वादा खिलाफी का आरोप लगाया और कहा कि कर्मचारी अपनी मागों को लेकर कई बार अधिकारियो व नेताओं को ज्ञापन दे चुके है लेकिन उनकी मांगों की और ध्यान नहीं दे रहे है। जिस के चलते उन्हें एक बार बार हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। ऐसे में अब फिर उन्होंने दो दिन की हड़ताल करने का फैसला लिया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Vivek Rai