हरियाणा: सरकारी विभागों के लिपिक कर्मचारी 35400 पे ग्रेड को लेकर फिर से आंदोलन की राह पर

12/5/2023 5:46:02 PM

चरखी दादरी (पुनीत): हरियाणा के सरकारी विभागों में कार्यरत लिपिक कर्मचारी अब फिर से आंदोलन की राह पर आ गए हैं। लिपिक कर्मचारियों ने दादरी के लघु सचिवालय परिसर में प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत तंवर की अगुवाई में वेतनतान 35400 ग्रेड की मांग को लेकर मंथन किया और सरकार को सीधे रूप से चेतावनी दी कि सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो फिर से वे हड़ताल पर जाएंगे। साथ ही इस बार हड़ताल को अनिश्चितकालीन कर आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया।

लिपिकीय एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत तंवर की अध्यक्षता में दादरी के लघु सचिवालय में संघर्ष दिवस मनाते हुए रोष प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने पर जिलाध्यक्ष प्रदीप सांगवान ने संचालन करवाया और सरकार से हुई वार्ता को लेकर विचार-विमर्श किया। कर्मचारियांे ने कहा कि पहले सरकारी विभागों के लिपिकों ने पहले भी 42 दिन की हड़ताल की थी और उस समय सरकार ने उनकी मांगों को लागू करने के लिए कार्य समिति का भी गठन किया था। बावजूद इसके तीन महीने होने के बाद भी सरकार की ओर से मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया। इस बार वे आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे और आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

 

 

-

Content Writer

Isha