क्लीनिक चलाने वाले बाप बेटे पर महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप

9/16/2019 4:53:24 PM

फतेहाबाद(रमेश): फतेहाबाद में एक क्लीनिक संचालक पर अपने ही क्लीनिक में काम करने वाली एक महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़ित महिला चिकित्सक ने इसकी शिकायत महिला थाना में की हैं। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला चिकित्सक ने क्लीनिक चलाने वाले बाप बेटे पर रेप करने का आरोप लगाया गया है। 

जानकारी के अनुसार आरोपी भट्टू में होम्योपैथिक क्लीनिक चलाते हैं। पीड़िता क्लीनिक में बतौर चिकित्सक काम करती थी। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी पिता पुत्र के क्लीनिक पर पिछले कुछ समय से काम कर रही है। आरोप है कि दोनों पिता पुत्र ने उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पिता पुत्र दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच आरंभ कर दी है।

Shivam