कपड़ा विक्रेता ने घर में घुसकर किया महिला से दुष्कर्म

2/26/2017 5:33:34 PM

फतेहाबाद (रमेश भट्ट):फतेहाबाद के अग्रवाल कॉलोनी में रहने वाली महिला ने शहर के एक कपड़ा विक्रेता पर बलात्कार के आरोप लगाये हैं। महिला का कहना है कि वो घर में अकेली थी तो पंकज मुटरेजा मेरे घर आया, वो एक कपड़ा विक्रेता हैं। वो महिला से 4000 रूपये मांगता है ,उसी के चलते वो महिला के घर आया था। महिला ने बताया कि पंकज ने मुझे घर पर अकेली पा कर उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। जब मैंने विरोध किया तो उसने मेरे चोट मारी ,उस के बाद जब मैने शोर मचाया तो वो वहां से भाग गया ,जिस के बाद महिला ने आज पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पंकज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है।