11 जुलाई तक जमकर बरसेंगे मेघा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

7/11/2019 3:57:19 PM

यमुनानगर (सुमित): देशभर में मानसून दस्तक दे चुका है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। विभाग के अनुसार, 10 और 11 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। विभाग ने अगले दो दिनों में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व राजस्थान के शेष हिस्सों में मानसून की एंट्री हो सकती है। इसी को लेकर जिला प्रशासन ने भी पूरी तयारी करली है।

जिला पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कुलदीप सिंह यादव  ने जानकारी देते हुए बताया की जिले में आई.आर.बी. यानि इंडियन रिज़र्व बटालियन के 62 जवानो की तैनाती की गयी है। जिला अधीक्षक ने बताया की आई आर बी की टीम यमुनानगर में पहुंच चुकी है ।

गौरतलब है कि मौसम विभाग के तीन चौथाई उप मंडल अब भी ‘कम' बारिश होने वाली श्रेणी में हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस महीने के शुरू में समग्र मानसून कमी 33 फीसदी थी जो घटकर 21 प्रतिशत हो गई है। देश के किसी भी उपमंडल में ‘बड़ी कमी' दर्ज नहीं की गई है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, देश के 91 प्रमुख जलाशयों में से 62 जलाशयों में पानी का स्तर 80 फीसदी या सामान्य भंडारण से नीचे है।

Isha