Haryana Weather: हरियाणा में आज रात से छाएंगे बादल, जानें मौसम की ताजा अपडेट

punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2026 - 07:44 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। शहरों में तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले दिनों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क (ड्राई) रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 12 मार्च तक मौसम खुश्क बना रहेगा। हालांकि इस दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम में हल्का बदलाव दिख सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज रात से 11 मार्च के बीच हरियाणा के कई क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। इस अवधि में आसमान में बीच-बीच में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन भारी बारिश की संभावना फिलहाल नहीं जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि बादलों की आवाजाही के साथ-साथ हवाओं की दिशा में भी बदलाव दिख सकता है।

चलेंगी हल्की ठंडी हवाएं

हरियाणा में इन दिनों हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि दिन के तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। मौसम में बदलाव का असर खेती-किसानी पर भी पड़ सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम के बदलते रुख को ध्यान में फसलों का ख्याल रखें।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static