Update: फोर्टिस अस्पताल पहुंचे सीएम और डिप्टी सीएम, कोरोना संक्रमित राज्यपाल का जाना हालचाल

11/16/2020 5:45:59 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्यपाल से मिलने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल मोहाली फोर्टिस अस्पताल पहुंचे। उनके साथ उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल का हाल चाल जाना। 



राज्यपाल से मिलने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की पूरी टीम उनकी देखरेख में जुटी है। इसके साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों को भी क्वारंटाइन होने के लिए कहा गया है।

गौर रहे कि हरियाणा में एक बार फिर कोरोना अपने पैर पसारने लगा है। गत दिवस कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य अहमद पटेल कोरोना संक्रमित पाए गए थे और अब हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य भी इस बीमारी की चपेट में आ गए है। उन्हेें मोहाली फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि हालत स्थिर है और वह जल्द ठीक हो जाएंगे।

Isha