सीएम ने अकबर खान के परिजनों को 5 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

7/27/2018 9:53:53 AM

चंडीगढ़(ब्यूरो): मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका के गांव कौल के निवासी रकबर खान उर्फ अकबर खान के परिजनों के लिए 5 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। इसी प्रकार, हरियाणा वक्फ बोर्ड के चेयरमैन रहिसा खान ने भी रकबर खान उर्फ अकबर खान के परिजनों के लिए 3 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया।

उल्लेखनीय है कि गत दिनों रकबर खान उर्फ अकबर खान की राजस्थान के अलवर के रामगढ़ क्षेत्र में गाय व बछड़ा लाते समय भीड़ द्वारा हत्या कर दी गई थी। रकबर खान उर्फ अकबर खान नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका के गांव कौल का रहने वाला था और उसकी 4 बेटियां व 3 बेटे हैं। इस मामले में अभी जांच जारी है। 


 

Rakhi Yadav