पाकिस्तान से जुड़े सी.एम. कमलनाथ के तार : विज

2/22/2020 10:55:20 AM

चंडीगढ़ : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़ा करने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को आड़े हाथ लिया है। दरअसल, कमलनाथ ने बयान दिया था कि इंदिरा गांधी की सरकार में 90 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को बंधक बनाया गया था जिसके सबूत हैं मगर अभी तक भाजपा सरकार सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत नहीं दे पाई है। 

इस पर टिप्पणी करते हुए विज ने सेना से सबूत मांगने वाले कमलनाथ का सामाजिक बहिष्कार करने का आह्वान किया है। सेना पर शक करने वाले कमलनाथ को संवैधानिक पद पर रहने का अधिकार नहीं है। पुलवामा और सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत वही मांग रहे हैं जिनके तार पाकिस्तान के साथ जुड़े हुए हैं। शाहीनबाग वार्ता दो बार विफल होने पर विज ने कहा कि वहां के लोगों को सुप्रीम कोर्ट की भावना का सम्मान कर सड़क खाली कर देनी चाहिए। उन्हें लगता है कि सी.ए.ए. के नाम पर धरना करने वालों का एजैंडा कुछ और ही नजर आ रहा है। 

Isha