CM ने महिलाओं के प्रति दिए शर्मनाक बयान पर दी सफाई(VIDEO)

11/18/2018 12:00:39 PM

रोहतक(दीपक भारद्वाज): प्रदेश सीएम मनोहर लाल खट्टर द्वारा गतदिवस रेप की घटनाओं को लेकर शर्मनाक बयान दिया गया, सीएम ने अपने बयान में रेप व छेड़छाड़ का सीधा दोषी महिलाओं को ठहरा दिया, सीएम खट्टर के इस विवादित बयान का कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला और कई नेताओं ने विरोध किया, जिसके बाद सीएम खट्टर ने अपने बयान को लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि मैनें एेसा नहीं कहा कि लड़कियों के साथ जो रेप होते हैं वे सहमति से होते है। वे सब तो जांच के बाद सामने अाता है। उनका कहना है कि इस को लेकर कोई भी राजनीति मत करे। अगर फिर भी राजनीति होती है तो वे बेहद गलत है। 

रेप की घटनाओं पर सीएम मनोहर का शर्मनाक बयान!


गौरतलब है कि गतदिवस प्रदेश में बढ़ रही महिलाओं से रेप की घटनाओं पर सीएम ने बड़ा ही शर्मनाक बयान दिया था। उन्होंने रेप व छेड़छाड़ के मामलों में सीधा ही लड़कियों और महिलाओं को दोषी बताया है। जिसके बाद इस विवादित बयान का जमकर विरोध हुअा। 

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने किया ट्वीट



उऩ्होंने लिखा कि महिला विरोधी-खट्टर सरकार, करे बेटियों का तिरस्कार! हरियाणा के CM खट्टर जी की निन्दनीय टिप्पणी- “रेप की अधिकतम घटनायें उनके साथ होतीं है जो लड़कों के साथ उठती-बैठतीं व घूमती-फिरतीं है” बढ़ते रेप व गैंगरेप की घटनाओं का दोष महिलाओं के चरित्र पर मढ़ना बेहद शर्मनाक! माफ़ी मांगे CM

अाप विधायक अल्का लांबा



उन्होने कहा कि BJP के हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर की बेटी-बहनों को लेकर शर्मनाक सोच.. बेटियों के साथ बलात्कार को सही ठहराते हुए, बलात्कारियों को बचाते हुए..ऐसी सोच एक संघी मानसिकता वाले कि ही हो सकती है..

अाम अादमी पार्टी नेता नवीन जयहिंद का ट्वीट

रेपिस्ट मानसिकता के मुख्यमंत्री है ? खट्टर साहब शर्म नही आती। रेपिस्टों के सरगना की तरह बात कर रहे है।रेपिस्टों को सजा देने की बजाय रेपिस्टों को बढ़ावा दे रहे है,5 साल की बच्ची के साथ रेप होता है वो किसके साथ घूमती है।रेप पीड़ित छेड़खानी पीड़ित लड़कियों महिलाओ से माफी मांगो cm

Deepak Paul